जयपुरPublished: May 24, 2023 06:35:01 pm
Tanay Mishra
Sudan Violence: सूडान में चल रही हिंसा को छह हफ्ते पूरे होने वाले हैं। इससे देश में हालात बदतर हो गए हैं और इनके सुधरने की उम्मीद फिलहाल नज़र नहीं आ रही है। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने इस जंग की वजह से सूडान में विस्थापित लोगों के अपडेटेड आँकड़े की जानकारी दी है, जो काफी ज़्यादा है।
सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को एक महीना एक महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। इस जंग को छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं, पर अभी भी इसके रुकने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच जंग की वजह से हालात बदतर हो चुके हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई यह हिंसा अब सिर्फ देश की राजधानी तक ही सीमित नहीं रही बल्कि देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस जंग से सूडान में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है। इतना ही नहीं, सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से अब तक बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।