scriptBigg Boss OTT 2 first promo video released Salman Khan will hosting show watch video | बिग बॉस OTT 2 को होस्ट करेंगे सलमान खान, पहला प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज | Patrika News

बिग बॉस OTT 2 को होस्ट करेंगे सलमान खान, पहला प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

locationमुंबईPublished: May 26, 2023 11:08:42 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 एक बार फिर वापस लौट रहा है। इस बार शो को सलमान खान होस्ट करते दिखाई देंगे। जबकि शो का टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर होगा। इस बीच शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है।

bigg_boss_ott_2_first_promo_video_released_salman_khan_will_hosting_show_watch_video.png
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) को फैंस बेशुमार प्यार करते हैं। लोगों को हमेशा से ही नए सीजन का इंतजार रहता है। पिछले साल 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन शो में जिस एक चीज की कमी थी, वह थे सलमान खान। क्योंकि पिछले साल फिल्ममेकर करण जौहर ने पहले सीजन को होस्ट किया था। लेकिन बिग बॉस ओटीटी 2 में ऐसा नहीं होगा। क्योंकि इस बार होस्ट सलमान खान ही होंगे। शो के दूसरे सीजन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिसका पहला प्रोमो वीडियो भी आ चुका है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.