scriptRs 30 crore reward to employees and their families | कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का इनाम | Patrika News

कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का इनाम

locationनई दिल्लीPublished: May 25, 2023 12:24:00 am

Submitted by:

ANUJ SHARMA

दरियादिली : भारतीय मूल के यूएई कारोबारी सोहन रॉय बोले, यह शुक्रिया अदा करने का तरीका, 2,200 से ज्यादा प्रोफेशनल वाले एरीज ग्रुप ने पूरे किए 25 साल

कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का इनाम
कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का इनाम
नई दिल्ली. गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को दिवाली पर महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक बिजनसमैन इस तरह की दरियादिली में उनसे आगे निकल गए हैं। भारतीय मूल के बिजनसमैन और एरीज ग्रुप के संस्थापक सोहन रॉय ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपए का भारी-भरकम रिवॉर्ड देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करने का तरीका है। लंबे समय से कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को ग्रुप की सिल्वर जुबली के मौके पर यह इनाम दिया जा रहा है। ग्रुप की शुरुआत 1998 में हुई थी। इस साल यह 25 साल पूरे कर रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.