scriptSupreme Court grants AAP leader Satyendar Jain interim bail for six weeks on medical grounds | सत्येंद्र जैन को बीमारी के चलते मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत, एक साल की जेल के बाद 42 दिन के लिए बाहर आएंगे | Patrika News

सत्येंद्र जैन को बीमारी के चलते मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत, एक साल की जेल के बाद 42 दिन के लिए बाहर आएंगे

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2023 12:26:55 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Satyendar Jain Interim Bail: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लंबे समय बाद जेल से बाहर आएंगे। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि इस दौरान उन्हें कई शर्तों को भी पूरा करना होगा।

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत
सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

Satyendar Jain Interim Bail: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट को बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने सत्येंद्र जैन को 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है। यह जमानत पूर्व मंत्री के खराब स्वास्थ्य कारणों से दी गई है। हालांकि जमानत अवधि के दौरान जैन को कई शर्तों को पालन भी करना होगा। कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर सत्येंद्र जैन को 42 दिनों की जमानत दी है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से सत्येंद्र जैन की तबियत लगातार खराब चल रही थी। बुधवार रात भी वो तिहाड़ गेट की बाथरूम में गिर गए थे। जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से वो तिहाड़ जेल में थे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.