पीएम मोदी ने धार्मिक पर्यटन को दिया बढ़ावा, 9 साल में देश के कई मंदिरों का हुआ उद्धार
नई दिल्लीPublished: May 27, 2023 07:26:21 am
PM Modi Boost Religious Tourism : नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को PM पद की शपथ ली। और देश के 15वें प्रधानमंत्री बने। 9 साल बीत गए इस बीच मोदी ने देश में धार्मिक पर्यटन को खूब बढ़ावा दिया। देश के कई मशहूर मंदिरों का जहां उद्धार किया तो कई पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। यह ही नहीं विदेशों में भी कई मंदिरों को स्थापित करने में मदद की।


पीएम मोदी ने धार्मिक पर्यटन को दिया बढ़ावा, 9 साल में देश के कई मंदिरों का हुआ उद्धार
pm modi Boost Religious Tourism : मौजूदा वक्त पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा सरकार नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चर्चा में है। देश में विकास को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कई काम लगातार कर रही है। इसमें भारत के प्राचीन मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए जमकर काम किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, चार धाम परियोजना जैसे कई कदम मोदी सरकार ने इन 9 वर्षों में उठाए हैं। पीएम मोदी का मानना है कि देश का आध्यात्मिक जागरण तभी होगा जब देश में धार्मिक और पावन स्थलों को उनकी पुरानी पहचान लौटाई जाएगी। पूरे देश में बने धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्रों का पुनर्निर्माण कर उन्हें भव्य बनाया जाए। वह कई बार कह चुके हैं कि भारत के धार्मिक पर्यटन उद्योग को धीरे-धीरे विकसित करना है।