scriptCongress says modi government completes 9 years of failure governance unemployment | मोदी सरकार के 9 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा 'नाकामी के 9 वर्ष', चुन-चुन कर गिनाईं खामियां | Patrika News

मोदी सरकार के 9 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा 'नाकामी के 9 वर्ष', चुन-चुन कर गिनाईं खामियां

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2023 11:33:35 am

Submitted by:

Paritosh Shahi

Congress On Modi Government 9 Years : मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने लिखा की इस सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ तानाशाही को बढ़ावा दिया है। कोई आवाज उठाए उसे दबा दो, जनता को परेशान करो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो। ED, CBI का डर दिखाओ, यही सब इस सरकार ने किया है।

modi_rahul.jpg

Congress On Modi Government 9 Years : केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार ने आज अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सरकार के सभी बड़े नेता जमकर अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 9 सालों में कैसे सरकार ने बड़े फैसले लिए और लोगों के लिए क्या-क्या किया। देश में कितना विकास हुआ। विदेश में कैसे देश का मान बढ़ रहा है। देश डिजिटल होता जा रहा है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से इसे नाकामी के 9 साल बताया जा रहा है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें मोदी सरकार के 9 साल का जिक्र किया गया है। कांग्रेस ने बेरोजगारी से लेकर महंगाई और बाकी तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर निशाने पर लिया है और कहा है कि देश की बदहाली के 9 साल पूरे हो गए हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.