scriptdictionary-merriam-webster-picks-Gaslighting -as-word-of-2022 | शब्दकोश ‘Merriam Webster’ ने ‘Gaslighting’ को चुना 2022 का शब्द, जानिए कितनी खतरनाक है 'गैसलाइटिंग' | Patrika News

शब्दकोश ‘Merriam Webster’ ने ‘Gaslighting’ को चुना 2022 का शब्द, जानिए कितनी खतरनाक है 'गैसलाइटिंग'

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2022 02:34:37 pm

Submitted by:

Amit Purohit

Merriam-Webster Word of the year 2022: अमेरिकी शब्दकोश वेबसाइट ‘मरियम वेबस्टर’ ने 2022 का शब्द 'गैसलाइटिंग' चुना है। ‘मरियम वेबस्टर’ के एडिटर-एट-लार्ज पीटर सोकोलोवस्की (Peter Sokolowski) ने कहा, 'यह एक ऐसा शब्द है जो अंग्रेजी भाषा में और विशेष रूप से पिछले चार वर्षों में इतनी तेजी से उभरा है कि यह वास्तव में मेरे लिए और हम में से कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है। आइए, जानते हैं गैसलाइटिंग क्या है।

शब्दकोश ‘Merriam Webster’ ने ‘Gaslighting’ को चुना 2022 का शब्द, जानिए कितनी खतरनाक है 'गैसलाइटिंग'
शब्दकोश ‘Merriam Webster’ ने ‘Gaslighting’ को चुना 2022 का शब्द, जानिए कितनी खतरनाक है 'गैसलाइटिंग'
अमेरिकी शब्दकोश प्रकाशक मेरियम-वेबस्टर ने 'गैसलाइटिंग' को वर्ष के अपने शब्द के रूप में रेखांकित किया है। इसकी वेबसाइट पर शब्द के लिए लुकअप एक साल पहले की तुलना में 2022 में 1,740 प्रतिशत बढ़ गया। ‘मरियम-वेबस्टर’ ने पिछले साल ‘वैक्सीन’ शब्द का चयन किया था, जो उसकी ऑनलाइन साइट पर सबसे अधिक खोजा गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.