रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटे-बहू और पोते के साथ गणपति बप्पा की पूजा की। मुकेश अंबानी की पूजा की वीडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले उन्हें गणपत्ति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। श्लोका के साथ पति आकाश, ससुर मुकेश अंबानी और बेटा पृथ्वी भी आशीर्वाद लेते नजर आए। चारों ने गणपत्ति बप्पा के दरबार में माथा टेका और आने वाले नन्हे मेहमान की सलामती के लिए प्रार्थना की। देंखे वीडियो।