scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 28 november | पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2022 08:50:38 am

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 81.53 डॉलर पर आ गया है। कच्चे तेल में दबाव चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मांग कमजोर होने की आशंका की वजह से देखा जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत
पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 81.53 डॉलर पर आ गया है। कच्चे तेल में दबाव चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मांग कमजोर होने की आशंका की वजह से देखा जा रहा है। हालांकि नरमी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.