सेलेब्रिटी की हर अपडेट को सामने लाना आसान नहीं, काफी लगती है मेहनत : नेहा पाठक
नई दिल्लीPublished: Aug 23, 2021 06:21:53 am
सोशल मीडिया पर आप अपने पंसदीदा स्टार के हर पल की जो भी फ़ोटो या पोस्ट देखते हैं। वह पहले से ही तय किया जाता है, जिसे सोशल मीडिया मैनेजमेंट की एक टीम काफी अध्ययन के बाद तैयार करके पोस्ट करती है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बॉलिवुड और दूसरे प्रोफेशन के सेलेब्रिटी के हर अपडेट को सोशल मीडिया के थ्रू आम लोगों के लिए सामने लाना आसान काम नहीं है। उसके पीछे काफी मेहनत लगती है। उस अपडेट को सोशल मीडिया पर आम लोगों के सामने कैसे लाना है उसके बारे में सोचना और फिर उसे अपडेट करना काफी समय लगता है। यह कहना है इवेंट्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की प्रमुख नेहा पाठक का। आइए आपको भी बताते हैं कि इस फील्ड और उनके एक्सपीरियंस के बारे में। ताकि यूथ को भी पता सके कि वो उनकी टीम इन सब के पीछे कितनी मेहनत करती है।