Roman Saini Life Story: IAS की नौकरी छोड़कर खड़ी कर दी 14 हजार करोड़ रुपये की कंपनी
नई दिल्लीPublished: Aug 27, 2021 12:31:33 am
Roman Saini Life Story: भारत की सबसे बड़ी टेक एजुकेशन कंपनियों में शुमार अनअकैडमी के को फाउंडर रोमन सैनी की कहानी काफी दिलचप्स हैं।


Roman Saini Life Story Co-founder of unacademy
नई दिल्ली। Roman Saini Life Story: जैसा कि समकालीन महान लेखक राही मासूम रजा कहते थे कि 3 शब्दों और 2 मात्राओं से बना 'नौकरी' शब्द आज के दौर में व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान बन चुका है। दुनिया भर में लोग बस एक अच्छी नौकरी की तलाश के लिए क्या कुछ नहीं करते। बहुत कम इंसान होते हैं जो एक अच्छी नौकरी मिलने के बावजूद उसको छोड़कर सफर में आगे बढ़ते हैं और कामयाब हो जाते हैं। हम आज आपको ऐसे ही एक शख्स की कहानी बताएंगे। जिसने सारी दुनियायवी बातों को झूठा साबित कर अपना एक मुकाम हासिल किया है। हम यहां पर बात कर रहे हैं अनअकैडमी के को फाउंडर रोमन सैनी की जिन्होंने 16 वर्ष की उम्र में एमबीबीएस के लिए होने वाले एंटरेन्स एग्जाम को पास किया, 18 बरस की उम्र में एक ऑर्गेनाइजेशन के लिए रिसर्च पेपर लिखा और 22 बरस के होते होते भारत की सबसे मुश्किल एग्जाम में से एक आईएएस के एग्जाम को पास किया।