scriptCannes 2023 Aishwarya Rai Bachchan wear silver hoodie gown and come to red carpet pictures goes viral | Cannes 2023 : सिल्वर हुडी गाउन पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखते रह गए लोग | Patrika News

Cannes 2023 : सिल्वर हुडी गाउन पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखते रह गए लोग

locationमुंबईPublished: May 19, 2023 09:11:34 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2023 : ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक और सिल्वर हुडी गाउन पहनकर रेड कारपेट पर एंट्री ली। उनका ये लुक पहले कभी नहीं देखा गया। एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी ज्यादा अलग है।

cannes_2023_aishwarya_rai_bachchan_wear_silver_hoodie_gown_and_come_to_red_carpet_pictures_goes_viral.png
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) से लुक सामने आ गया है। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने अलग स्टाइल से लोगों को हैरान करती दिखाई दीं। रेड कारपेट से ऐश्वर्या के लुक की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सिल्वर कलर की गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें एक बड़ी सी हुडी लगी हुई है। उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.