कांस में शिरकत करने से पहले ऐश्वर्या राय को होना पड़ा ट्रोल, ओवरसाइज़्ड ड्रेस देख भड़के यूजर्स!
मुंबईPublished: May 17, 2023 11:29:34 am
Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2023 : ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात कांस 2023 का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुईं। इस बीच मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को उनकी बेटी अराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस को उनके लुक के लिए लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। बीती रात मंगलवार को एक्ट्रेस अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ कांस में शिरकत करने के लिए रवाना हुईं। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी अराध्या को पैपराजी ने स्पॉट किया। जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐश के एयरपोर्ट लुक से खास इंप्रेस नहीं दिखे। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।