ग्वालियरPublished: May 24, 2023 11:39:46 am
Ashtha Awasthi
नौतपा के पहले दिन शहर में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है.....
ग्वालियर। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शहर का तापमान बढ़ा हुआ है। गर्मी के सामने एसी व कूलर भी फेल नजर आए। सड़कों पर सूरज का लॉकडाउन दिखा। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन रीलयल फील 46 डिग्री सेल्सियस का हुआ। थाटीपुर पर लगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर ग्वालियर का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में गर्मी के तेवर नरम पड़ जाएंगे। नौतपा के पहले दिन शहर में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। महीने के अंत तक आंधी, बारिश का मौसम रहने वाला है।