scriptUK man, illiterate till 18, becomes youngest black Cambridge professor | 18 साल की उम्र तक था अनपढ़, अब बना कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफेसर | Patrika News

18 साल की उम्र तक था अनपढ़, अब बना कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफेसर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 04:10:45 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Youngest Black Cambridge Professor: इंग्लैंड के जेसन अर्डेय ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बारे में पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जेसन इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफेसर बन गया है।

jason_arday.jpg
Jason Arday

इंग्लैंड (England) में रहने वाले जेसन अर्डेय (Jason Arday) ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ है। जेसन हाल ही में इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफ़ेसर बन गया है। इस समय जेसन की उम्र सिर्फ 37 साल है। जेसन से पहले कोई भी अश्वेत व्यक्ति इससे कम उम्र में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर नहीं बना है। जेसन मूल रूप से साउथ-वेस्ट लंदन (London) के क्लैपहैम (Clapham) का रहने वाला है और इस समय कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सोशलॉजी का प्रोफेसर है।

18 साल की उम्र तक था अनपढ़

जेसन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफ़ेसर बनना एक खास बात भी है। क्योंकि जेसन 18 साल की उम्र तक अनपढ़ था। 18 साल की उम्र तक जेसन न तो पढ़ सकता था, न ही लिख सकता था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.