scriptGujarat-Himachal Assembly Elections Result 2022, by-election results UP, Bihar, Chhattisgarh, Odisha, Rajasthan | Election Result: गुजरात में BJP की रिकॉर्ड जीत, हिमाचल में जनादेश कांग्रेस को, उपचुनाव के नतीजे मिले-जुले, मुस्कुराने की वजह AAP को भी | Patrika News

Election Result: गुजरात में BJP की रिकॉर्ड जीत, हिमाचल में जनादेश कांग्रेस को, उपचुनाव के नतीजे मिले-जुले, मुस्कुराने की वजह AAP को भी

Published: Dec 09, 2022 07:47:16 am

Assembly Elections Result 2022: गुजरात में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश मिला है। दूसरी ओर उपचुनाव के नतीजे मिले-जुले आए हैं। इसके साथ ही आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। आइए विस्तार से जनाते हैं कहां किसके पक्ष में रहे नतीजे।

 

gujarat-himachal-assembly-elections-result-2022-by-election-results-up-bihar-chhattisgarh-odisha-rajasthan_1.jpg
Gujarat-Himachal Assembly Elections Result 2022, by-election results UP, Bihar, Chhattisgarh, Odisha, Rajasthan
Assembly Elections Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 156 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस मात्र 17 सीटों पर सिमट गई है। जबकि आम आदमी पार्टी 5 और अन्य के खाते में 4 सीटें आई हैं। हिमाचल प्रदेश में 'पंजे' के पावर से बीजेपी पस्त हो गई, वहां कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। हिमाचल में बड़े-बड़े वादों के साथ सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि गुजरात के चुनाव ने आम आदमी पार्टी को मुस्कुराने की वजह दे दी है। इसी कारण से गुजरात और हिमाचल चुनाव हारने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए एक वीडियो संदेश के माध्यम से AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को बधाई दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.