scriptshubhman gill century Gujarat titans beat mumbai indians by 62 runs and qualified for IPL 2023 finals | IPL 2023: गिल की आंधी, सूर्या-रोहित सब फेल, मुंबई को हरा गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में | Patrika News

IPL 2023: गिल की आंधी, सूर्या-रोहित सब फेल, मुंबई को हरा गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2023 07:56:56 am

Submitted by:

Siddharth Rai

IPL 2023: पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाई और 18.2 ओवर में मात्र 171 रन बनाकर ढेर हो गई।

gujrat_titans_gill.png

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2 IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुक़ाबला पांच बार का विजेता मुंबई इंडियंस (MI) और चैम्पियन विजेता गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.