बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फाइनली अपने सपनो के राजकुमार संग सगाई कर ली है। उनके ये राजकुमार कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) है। जल्द ही कपल शादी के बंधन में बधेंगे। इससे पहले कपल आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे पहुंचा। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई के बाद कुछ नई तस्वीरें ऐड की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर राघव चड्ढा को भी टैग किया है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने अपने जीवन की नई शुरुआत से पहले गुरुद्वारे में बाबा का आशीर्वाद लिया। तस्वीरों में उनके साथ परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन दिया, 'अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति का मतलब हमारे लिए सब कुछ था।'
परिणीति और राघव की इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट बॉक्स में कपल को बधाई दे रहे हैं। अब तक परिणीति और राघव की तस्वीरों को काफी व्यूज मिल चुके हैं।
जाहिर है कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देता नजर आया था। दोनों ने सगाई के बाद डांस भी किया था।
बता दें, सगाई के बाद अब फैंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर किसी की उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही सात फेरे लेने की तैयारी में जुटे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल की ओर से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
Jyoti Singh